मुकेश अंबानी के एंटीलिया निवासस्थान के बाहर विस्फोटक रखने का प्रकरण !
चूंकि यह प्रकरण अधिकाधिक संवेदनशील होता जा रहा है, यह तथ्य सामने आना आवश्यक है कि तिहाड कारागार से यह संदेश किसी बंदी ने अथवा अन्य किसी ने भेजा था तथा वह क्यों भेजा !

नई दिल्ली : मुंबई में, उद्योगपति मुकेश अंबानी के प्रसिद्ध एंटीलिया निवासस्थान के बाहर, जिलेटिन की छडें रखी हुई स्कॉर्पियो गाडी मिली थी । जैश-उल-हिंद ने २६ फरवरी को एक टेलीग्राम पर संदेश भेजा था, जिसमें गाडी में विस्फोटक रखने का दायित्व लिया गया था । परंतु तदनंतर इस संगठन ने आधिकारिक रूप से स्पष्ट किया था कि, यह असत्य था । राष्ट्रीय जांच विभाग की एक जांच में पता चला है कि, यह असत्य संदेश तिहाड कारागृह से भेजा गया था । इसके उपरांत जब दिल्ली पुलिस को इस विषय में बताया गया तब उन्होंने कारागृह की तलाशी ली । उस समय कारागार से ३ स्मार्ट फोन जब्त किए गए । यह भी पता चला कि संदेश उनमें से ही एक फोन से भेजा गया था । एन. आई. ए. आगे की जांच कर रही है ।
POK Protests : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पाकिस्तान का भाग नहीं है और यदि दमन बंद नहीं हुआ, तो हम भारत के साथ चले जाएंगे !
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आश्वासनों की पूर्ति में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल करेगा ‘सॉफ्टवेयर’ का निर्माण !