
बीजिंग – चीन में कोरोनामुक्त होकर कई महीने बीत जाने के पश्चात २ रोगियों में कोरोना परीक्षण का ब्यौरा पुनः सकारात्मक (पॉजिटिव) आने की घटना हुई है ।
चीन के हुबेई प्रांत में रहनेवाली एक ६८ वर्षीय महिला ६ महीने पूर्व ही कोरोनामुक्त हुई थी; परंतु अब इस महिला में पुनः कोरोना संक्रमण होने की बात सामने आई है । इसके अतिरिक्त अन्य एक व्यक्ति में अप्रैल महीने में विदेश से लौटने के पश्चात कोरोना संक्रमण हुआ था । तत्पश्चात वह व्यक्ति कोरोनामुक्त भी हुआ था; परंतु अब वही व्यक्ति पुनः कोरोना संक्रमित पाया गया है । ऐसा बताया गया है कि ‘इस व्यक्ति में किसी भी प्रकार के कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे थे और न ही वह किसी अन्य कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया था ।’ चीन की इन घटनाओं ने विश्व की चिंता बढा दी है ।
Muslims Oppose : (और इनकी सुनिए…) ‘मार्ग (सडक) पर नमाजपठण नहीं, तो योग दिन क्यों ?’
हिन्दू धर्म का भी कहीं पंजीकरण नहीं हुआ है ! – RSS Chief Mohan Bhagwat
FSSAI Notice : खाद्य पदार्थों की बिक्री हेतु भ्रामक दावे : ८ संस्थानों को नोटिस
Ayush Malik Conversion : भागे हुए आरोपी तौफिक को बंदी बनाया ।
Gorakhpur Cyber Scam : ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर वृद्ध की ५ लाख रुपये की ठगी
विशेष न्यायालय ने पुलिस उपाधीक्षक की जमानत याचिका अस्वीकार कर दी !