इस देश के ९९ प्रतिशत अल्पसंख्यकों के पूर्वज हिन्दू हैं और यह वे भी जानते हैं; परंतु कट्टरता तथा भयवश वे उसका त्याग कर पुनः हिन्दू धर्म में आने से घबरा रहे हैं । इसलिए हिन्दुआें को लगता है कि गत एक सहस्र वर्षों में जिन हिन्दुआें को धर्मांतरित कर मुसलमान और ईसाई बनाया गया है तथा उनमें से जिन्हें स्वेच्छा से पुनः हिन्दू धर्म में आना है, ऐसों को हिन्दू धर्म में लेने के लिए केंद्र सरकार योजना बनाए तथा उन्हें सुरक्षा प्रदान करे !

जयपुर (राजस्थान) – राममंदिर के भूमिपूजन का औचित्य साधकर राजस्थान के बाडमेर जनपद के मोतीसरा गांव में रहनेवाले ५० मुसलमान परिवारों ने हिन्दू धर्म में प्रवेश किया है । इन परिवारों का कहना है, ‘हमारे पूर्वज हिन्दू थे । इतिहास का ज्ञान होने के कारण हमने बिना किसी दबाव के स्वेच्छा से हिन्दू धर्म का स्वीकार किया है ।’
हिन्दू धर्म का स्वीकार करनेवाले सुभनराम बोले, ‘‘मुगल काल में उनके पूर्वजों को धमकाकर मुसलमान धर्म स्वीकारने हेतु बाध्य किया गया था; परंतु इस संबंध में पता चलने पर हमने निश्चित किया कि ‘हम हिन्दू हैं और हमें पुनः इसी धर्म में आना है । मुसलमान हमसे दूरी रखते हैं । हमारी प्रथाएं हिन्दू धर्म से संबंधित हैं ।’’ इसके उपरांत संपूर्ण परिवार ने हिन्दू धर्म में लौटने की इच्छा व्यक्त की । इसके पश्चात ५० मुसलमान परिवारों के २५० सदस्यों ने धार्मिक विधियां कर हिन्दू धर्म स्वीकार किया ।
FSSAI Notice : खाद्य पदार्थों की बिक्री हेतु भ्रामक दावे : ८ संस्थानों को नोटिस
Ayush Malik Conversion : भागे हुए आरोपी तौफिक को बंदी बनाया ।
Gorakhpur Cyber Scam : ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर वृद्ध की ५ लाख रुपये की ठगी
विशेष न्यायालय ने पुलिस उपाधीक्षक की जमानत याचिका अस्वीकार कर दी !
तुलजापुर के छत्रपति संभाजी महाराज बसस्थानक (पुराना) में असुविधाओं के कारण यात्रियों को कष्ट ।
बाबर, अकबर, हुमायूं आदि आक्रमणकारियों का संग्रहालय बनाकर उनके अत्याचारों को प्रदर्शित किया जाए । – Sangeet Singh Som