पुलिस द्वारा पूछताछ प्रारंभ
गोतस्करों के विरुद्ध कर्नाटक में पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई न करने के कारण ऐसी धमकी देने तक उनका साहस बढ गया है । गोहत्या बंदी कानून बनाने से गोहत्या नहीं रुकती, अपितु कठोरता से उस कानून का पालन कर अपराधियों को दंड मिलने पर ही वह रुक सकती है, सरकार प्रशासन और पुलिस को कब यह ध्यान में आएगा ?

मंगलुरू (कर्नाटक) – गोतस्करों को पुलिस को सौंपने हेतु कहनेवाले दक्षिण कन्नड जनपदाधिकारी सिंधु बी. रूपेश को सामाजिक माध्यमों द्वारा हत्या की धमकी दी गई है ।

१. जनपदाधिकारी कार्यालय में संपन्न बैठक में सिंधु बी. रूपेश ने बताया कि गोतस्करी करनेवालों को पकडने पर पुलिस को सौंपा जाए । जनता कानून हाथ में न ले । इतना ही नहीं, अपितु गायों का परिवहन करनेवाले वाहनों और लोगों पर आक्रमण करनेवालों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।
२. जनपदाधिकारी की इस चुनौती का समाचार प्रकाशित होने पर ‘जनपदाधिकारी की हत्या करनी चाहिए’, तुलु भाषा में ऐसी पोस्ट एक वॉट्सऍप गुट में प्रकाशित होने से वह सर्वत्र प्रसारित हो गई ।
Some miscreants have issued a death threat to Dakshina Kannada Deputy Commissioner Sindhu B Rupesh on social media. https://t.co/WvlcXLE3g2
— Deccan Herald (@DeccanHerald) July 28, 2020
पूछताछ कर रहे हैं ! – पुलिस
इस संबंध में प्रतिक्रिया व्यक्त करते समय कानून व्यवस्था विभाग के पुलिस उपायुक्त अरुणांशगिरी बोले, ‘इस संबंध में पूछताछ प्रारंभ हो गई है तथा जनपदाधिकारी से भी चर्चा हुई है । शिकायत करने पर उसे स्वीकारेंगे तथा न देने पर स्वयं शिकायत प्रविष्ट करेंगे । किसी भी हालत में इस धमकी की अनदेखी नहीं करेंगे ।’
बाबर, अकबर, हुमायूं आदि आक्रमणकारियों का संग्रहालय बनाकर उनके अत्याचारों को प्रदर्शित किया जाए । -Sangeet Singh Som
आतंकवादी कसाब ने कारागृह में मटन बिरयानी मांगने का समाचार जानबूझकर फैलाया था ! – वरिष्ठ अधिवक्ता पद्मश्री उज्ज्वल निकम
US-Iran War : अमेरिका-ईरान युद्ध समाप्त होगा !
क्या बांग्लादेश सरकार बांग्लादेश को ‘हिन्दूमुक्त’ राष्ट्र बनाने का प्रयास करनेवालों की सहायता कर रही है ? – Salah Uddin Shoaib Choudhury
आषाढी वारी के पूर्व इंद्रायणी नदी में मृत मछलियों का ढेर ।
भारतीय नाविकों की मृत्यु के बाद भारत तथा अमेरिका के बीच तनाव