
इंफाल (मणीपुर) – मणीपुर में चल रही सुरक्षा कार्रवाई के अंतर्गत सुरक्षाबलों ने राज्य के विभिन्न पर्वतीय एवं घाटियों के जिलों में गहन शोध अभियान चलाया । पुलिस द्वारा प्रकाशित विज्ञप्ति में इस कार्रवाई में कुल २९ हथियार, ५० विस्फोटक एवं अन्य सैन्य सामग्री जब्त की गई । सुरक्षा बलों के लिए इसे बडी सफलता माना जा रहा है तथा इससे संभावित हिंसक गतिविधियां रोकने में सहायता मिलेगी । असम में चुनाव से पूर्व इतनी बडी मात्रा में उसके पडोस के मणीपुर राज्य में हथियार एवं विस्फोटक जब्त किए जाने को बडी उपलब्धि माना जा रहा है ।
तेंगनुपाल जिले में बडे स्तर पर कार्रवाई
भारत-म्यांमार सीमा के पास के तेंगनुपाल जिले के लोइसी एवं सैवोम नामक गांवों के परिसर में २९ विस्फोटक, ५ हैंड ग्रेनेड, ५ बिजली से संचालित होनेवाले डेटोनेटर तथा अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त की गई । इस जिले के यांगौबुंग गांव में भी शोध अभियान चलाया गया । वहां से १२ विस्फोटक, ४ रेडियो संच, ३ पिस्तौले तथा १ ग्रेनेड प्रक्षेपक जब्त किया गया । एस्.एल्. झौगम परिसर से ९ तात्कालिक विस्फोटक, १ पिस्तौल एवं गोलाबारूद जब्त किया गया । इन सभी विस्फोटक उपकरणों को सुरक्षा नियमों का पालन कर घटनास्थल पर ही नष्ट किया गया ।
अन्य जिलों में भी कार्रवाई
१. इंफाल पश्चिम जिले के लामदेंग एवं कामेंग क्षेत्रों में सुरक्षाबलों को बडी सफलता मिली है । वहां से ११ पिस्तौल, ८५ कारतूस, ४ बुलेटप्रूफ जैकेट एवं ३ अन्य हथियार जब्त किए गए ।
२. थौबल जिले के टेकचम संजी चिंग पर्वत के तलहटी के पास भी ५ अग्निशस्त्र तथा गोलाबारूद जब्त किया गया ।
३. काकचिंग जिले के वाबागई तुरेल मामेई परिसर में की गई विशेष कार्रवाई में एक एके-५६ राइफलसहित ६ अग्निशस्त्र, ३ हैंड ग्रेनेड तथा बडी मात्रा में गोलाबारूद जब्त किया गया ।
शोधअभियान का उद्देश्य एवं परिणामलगभग २ वर्ष पूर्व भडकी जातीय हिंसा के उपरांत मणीपुर में सुरक्षाबलों के द्वारा निरंतर शोध अभियान चलाए जा रहे हैं । सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई का उद्देश्य गैरकानूनी हथियार एवं विस्फोटक जब्त कर राज्य में कानून-व्यवस्था स्थापित करना है । |
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !