यूरोप से ड्रोन मंगवाकर म्यांमार के आतंकवादियों को कर रहे थे वितरण (सप्लाई) !

नई दिल्ली – भारत के विरुद्ध आतंकवादी गतिविधियों का षड्यंत्र रचने के आरोप में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने ७ विदेशी नागरिकों को बंदी बना लिया है । इनमें यूक्रेन के ६ तथा १ अमेरिकी नागरिक सम्मिलित है । इन्हें लखनऊ (लक्ष्मणपुरी), दिल्ली तथा कोलकाता हवाई अड्डों से बंदी बनाया गया ।
मिजोरम के मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने विधानसभा में जानकारी दी कि अमेरिका एवं ब्रिटेन सहित कई विदेशी नागरिक मिजोरम के रास्ते म्यांमार जाकर आतंकवादियों को हथियारों का प्रशिक्षण दे रहे हैं । उन्होंने यह भी बताया कि इनमें से कुछ लोग रूस-यूक्रेन युद्ध में भी सम्मलित हो चुके हैं ।
ड्रोन वितरक (सप्लायार) एवं बागी समूहों से संपर्क
राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अनुसार ये लोग यूरोप से बडी मात्रा में ड्रोन मंगवाकर भारत के रास्ते म्यांमार के विद्रोही समूहों तक पहुंचा रहे थे, जो भारत में सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क की सहायता करते हैं । सभी संदिग्ध वैध वीजा पर भारत आए थे, परंतु आवश्यक ‘प्रतिबंधित क्षेत्र परमिट’ के बिना मिजोरम पहुंचे । वहां से उन्होंने सीमा पार कर म्यांमार में भारत विरोधी उग्रवादी समूहों से संपर्क स्थापित किया ।
जांच जारी
पटियाला हाउस कोर्ट ने षड्यंत्र की परिधि में एवं फंडिंग के स्रोतों की जांच के लिए आरोपियों की हिरासत २७ मार्च तक बढा दी है । जांच एजेंसियां उनके मोबाइल फोन एवं सोशल मीडिया खातों की जांच कर रही हैं, साथ ही भारत में छिपे उनके अन्य सहयोगियों एवं विदेशी हैंडलर्स को ढूंढना जारी है ।
संपादकीय भूमिकाअब तक पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी भारत में आक्रमण करते थे; परंतु अब अन्य विदेशी भी इसमें सम्मिलित हो रहे हैं, इसलिए ऐसे लोगों को कठोर दंड देने की मांग उठ रही है । |
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !