दिल्ली बम विस्फोट प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई

फरीदाबाद (हरियाणा) – दिल्ली बम विस्फोट के प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फरीदाबाद स्थित अल्-फलाह विश्वविद्यालय की लगभग १४० करोड रुपये की संपत्ति अधिग्रहित की है । इसमें धौज क्षेत्र की ५४ एकड भूमि, विश्वविद्यालय का भवन, विद्यालय एवं विभागों के भवन, साथ ही छात्रावास सम्मिलित हैं ।
इसके अतिरिक्त ‘अल्-फलाह ग्रुप’ के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी तथा उनके न्यास (ट्रस्ट) के विरुद्ध अभियोग पत्र भी प्रविष्ट किया गया है । यह कार्रवाई आर्थिक प्रतिबंधक (मनी लॉन्ड्रिंग) निवारण अधिनियम के अंतर्गत की गई है ।
इस विश्वविद्यालय के चिकित्सक उमर उन नबी ने १० नवंबर २०२५ को दिल्ली के लाल किले के समीप एक चार पहिया वाहन में विस्फोट किया था । इसमें १५ व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !