पाकिस्तान से संबंध होने का संशय !
लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में नेपाल सीमा के समीप सुरक्षा-दल के सैनिकों ने २४ नवम्बर को एक चीनी घुसपैठिये को धरदबोचा । बिना किसी अनुमति के वह भारतीय भूभाग में घुसकर संवेदनशील स्थलों के चलचित्र बना रहा था । पकडा गया चीनी नागरिक चीन के हुनान प्रांत का निवासी है तथा उसका नाम लिऊ कुंजिंग है । पूछताछ में यह तथ्य उजागर हुआ कि उसके पास भारत में प्रवेश के लिये कोई वैध अनुमतिपत्र नहीं था ।

उसके पास से पाकिस्तान, चीन तथा नेपाल की चलन-नोटें, ३ भ्रमणभाष यंत्र (मोबाइल) तथा नेपाल का मानचित्र नियंत्रण में लिया गया । पूछताछ में यह भी स्पष्ट हुआ कि वह पाकिस्तान की यात्रा कर वहां से लौटा है । उसे विस्तृत पूछताछ हेतु पुलिस के अभिरक्षा में सौंप दिया गया है । बहराइच के रूपैडिहा पुलिस-थाने में विदेशी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीकृत कर उसे बंदी बनाया गया है । इस प्रकरण में पुलिस तथा अन्य सुरक्षा-संस्थाएं आगे की जांच कर रही हैं ।
संपादकीय भूमिकापाकिस्तानी, बांगलादेशी तथा रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ अब चीनी घुसपैठिये भी भारत में धरे जाना लज्जास्पद है ! |

Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani