
पलवल (हरियाणा) – अभी कुछ समय पूर्व ही में हरियाणा के पलवल में एक मुस्लिम युवक को पाकिस्तान के लिए गुप्तचरी करने के आरोप में बंदी बनाया गया । आरोपी तौफीक (३५ वर्षीय) पर दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास के एक कर्मचारी को भारतीय सेना की गतिविधियों की जानकारी देने का आरोप है । पुलिस के अनुसार, आरोपी तौफीक ३ वर्ष पूर्व पाकिस्तान गया था । उसके भ्रमण भाष में कई पाकिस्तानी संपर्क क्रमांक मिले हैं । पलवल नगर पुलिस ने आरोपी तौफीक के विरुद्ध देशद्रोह समेत कई धाराओं में प्रकरण प्रविष्ट किया है ।
१. पलवल के अलीमेव गांव का निवासी तौफीक २०२२ में अपने संबंधियों से मिलने पाकिस्तान गया था । वहां उसकी भेंट दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में कार्यरत एक कर्मचारी से हुई । भारत लौटने के उपरांत, तौफीक उससे मिलने दिल्ली गया ।
२. अन्वेषण संस्थानों के अनुसार, तौफीक ने व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तानी दूतावास के कर्मचारी को भारतीय सीमा सुरक्षा बल की गतिविधियों की जानकारी भेजनी प्रारंभ कर दी ।
३. तौफीक ने अनेक लोगों को पाकिस्तान भेजा । वह लोगों को पाकिस्तान जाने के लिए ‘वीजा’ (एक आधिकारिक प्रपत्र या मुद्रा किसी देश में प्रवेश करने, छोडने या यात्रा करने की अनुमति देता है) बनवाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा था ।
४. इससे पूर्व , नूंह जिले में पुलिस ने पाकिस्तान के लिए गुप्तचरी करने के आरोप में तीन लोगों को बंदी बनाया था । इसके अतिरिक्त हिसार की एक ‘यू-ट्यूबर’ (अपने यूट्यूब वाहिनी के माध्यम से लघुचित्र प्रसारित करने वाला व्यक्ति) ज्योति मल्होत्रा को भी गुप्तचर के आरोप में बंदी बनाया गया था ।
संपादकीय भूमिकापाकिस्तान के लिए गुप्तचरी करने के आरोप में सरकार ने अब तक कितने लोगों को मृत्युदंड दिया है ? देश की सुरक्षा व्यवस्था को निर्बल करने वालों को देशद्रोही घोषित करके शीघ्राति शीघ्र मृत्युदंड क्यों नहीं दिया जाना चाहिए ? |
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया