मंदिर परिसर में हनुमान की मूर्ति विवादित नहीं !

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – यहां ज्ञानवापी परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए आए ‘ज्ञानवापी मुक्त महापरिषद’ के हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताओं को पुलिस और प्रशासन ने रोका । लगभग ३० कार्यकर्ताओं को काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थापित हनुमान मूर्ति के दर्शन और पूजन, साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करना था ।
अखिल भारतीय ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद ने ज्ञानवापी मुक्ति की प्रार्थना की.
अजय कुमार दुबे @AjayDindian की रिपोर्ट #Varanasi #Gyanvapi #GyanvapiMosque #UttarPradeshhttps://t.co/JYhbrccDUf
— ABP News (@ABPNews) June 6, 2022
१. कार्यकर्ताओं का कहना था कि हनुमान मंदिर में पूजन और स्तोत्र पढने के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं । हनुमान मूर्ति पर कोई विवाद नहीं और यह विवादित स्थल नहीं है ।
२. हिन्दुत्वनिष्ठों को पूजा की अनुमति न मिलने से उन्होंने बुलानाला स्थित दक्षिणमुखी हनुमान के सामने हनुमान चालीसा पढी और ‘ज्ञानवापी’ की मुक्ति का संकल्प किया । उन्होंने पिछले सप्ताह विश्वनाथ मंदिर स्थित नंदी का पूजन किया था ।
३. ‘सेंट्रल बार एसोसिएशन’ के पूर्व उपाध्यक्ष राजा आनंद ज्योति सिंह ने कहा कि हिन्दुओं को ही मंदिर में पठन और पूजन करने से रोका जाता है, इसका दु:ख होता है । दूसरी ओर ज्ञानवापी मस्जिद में जाकर लोग (मुसलमान) नमाज पढ रहे हैं ।
४. न्यूटन पांडेय ने कहा कि जिस मंदिर के संबंध में कोई भी विवाद नहीं, वहां पूजा करने के लिए अनुमति मांगना, यह लज्जास्पद बात है ।
संपादकीय भूमिका
|
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
UP Bulldozer Action : श्री चामुण्डा मन्दिर की भूमि पर से धार्मिक स्थल का अतिक्रमण हटाया गया !
विशेष जांच दल द्वारा अन्वेषण करें ! – श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास की मांग
Mamata Banerjee FIR : बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत !
Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी
ईश्वरपुर (जिला-सांगली) यात्री वाहनस्थानक पर अपर्याप्त प्लेटफार्म के कारण यात्रियों की असुविधा !