
मुंबई – भारत के हवाई अड्डों तथा विमानों में भारतीय संगीत सुना जाएगा । नागरिक उड्डयन मंत्रालय की संयुक्त सचिव उषा पाधी ने इस संबंध में देश के हवाई जहाज प्रतिष्ठान एवं हवाई अड्डों के निदेशकों को पत्र लिखा है । कुछ दिन पूर्व ‘भारतीय सांस्कृतिक अनुसंधान परिषद’ ने इस संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनुरोध किया था । इसके पश्चात, यह निर्णय लिया गया । (यदि इस संगठन ने अनुरोध न किया होता तो नागर विमानन मंत्रालय ऐसा निर्णय नहीं लेता, यह भी उतना ही सत्य है ! – संपादक)
उषा पाधी चिट्ठी में लिखती हैं कि, ‘संसार के अधिकांश विमानों में उन उन देशों के सर्वोत्कृष्ट गाने सुनाए जाते हैं । उदाहरण के लिए, अमेरिकी विमानों पर जैज (पश्चिमी संगीत का एक रूप), ऑस्ट्रियाई विमानों पर मोजार्ट (एक प्रसिद्ध १८ वीं शताब्दी का ऑस्ट्रियाई संगीतकार), तथा मध्य पूर्वी देशों के विमानों पर अरबी संगीत सुनाया जाता है; परंतु भारतीय संगीत कदाचित ही कभी भारतीय विमानों पर सुना जाता है । हमारी संगीत की समृद्ध परंपरा रही है । यहां का संगीत देश की उन अनेक बातों में से एक है, जिस पर आपको गर्व होना चाहिए ।’
#India | Play Indian music on flights and in airports: Govt https://t.co/NqJE1L78fX #Play #IndianMusic #Flights #Airports #indiangovernment
— NEWS LIVE (@NewsLiveGhy) December 29, 2021
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
Pune Water pollution : ६०० दशलाख (मिलियन) लीटर मलजल सीधे नदी क्षेत्र में छोडे जाने के कारण पुणे नगर की नदियां प्रदूषण के जाल में !
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Maharashtra Uniform Civil Code : महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री