क्या ११७ बार वाहन नियमों का उल्लंघन होने तक पुलिस सो रही थी ? – संपादक

भाग्यनगर (हैदराबाद, तेलंगाना) – यातायात पुलिस ने फरीद खान नामक व्यक्ति को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के आरोप में बंदी बनाया है । नियमों के उल्लंघन के लिए, उसपर ११७ बार आर्थिक दंड लगाया गया था, किन्तु, यह पता चला है, कि उसने कोई दंड नहीं भरा । उससे अभी तक, अनुमानित ३० हजार रुपए का दंड वसूल करना शेष है । पुलिस ने उसका दोपहिया वाहन अधिग्रहीत कर, उसे आर्थिक दंड भरने का आदेश दिया है । खान को इसकी सूचना भेजी गई है । इसमें कहा गया है कि, ‘दंड भरो, अन्यथा वाहन अधिग्रहीत करने के लिए अभियोग लगाया जाएगा । यातायात नियमानुसार, यदि कोई १० बार नियमों का उल्लंघन करता है तो पुलिस को उसका वाहन अधिग्रहीत करने का अधिकार है ।’
The #Hyderabadtrafficpolice seized the two-wheeler of a man who was found with 117 pending #challans for the last seven years in connection with various traffic violations in the city.https://t.co/syHma9cZ4k
— Telangana Today (@TelanganaToday) November 17, 2021
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !