तीन तस्कर गिरफ्तार !

मोतिहारी (बिहार) – जम्मू के सैन्य एवं वायु दल के शिविर के परिसर में जिहादी आतंकियों द्वारा ड्रोन के माध्यम से आक्रमण करने का प्रयास होने के उपरांत, अब बिहार से सटी नेपाल की सीमा पर भी चीन द्वारा निर्मित ८ ड्रोन मिले हैं । पूर्व चंपारण जनपद की सीमा पर सशस्त्र सीमा बल के सैनिकों ने एक चारपहिया वाहन से ८ ड्रोन और ८ कैमरे जब्त किए हैं । नाकाबंदी के समय ये ड्रोन मिले । इस प्रकरण में इस चारपहिया गाडी में बैठे विक्की कुमार, राहुल कुमार एवं कृष्णनंदन कुमार नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है । ये तीनों बिहार के सीतामढी एवं पूर्व चंपारण जनपदों के निवासी हैं । कुछ दिन पूर्व, नेपाल सीमा पर ही २.५ करोड रुपए का चरस जब्त किया गया था ; इस प्रकरण में समीर शेख को गिरफ्तार किया गया था । सुरक्षा बलों का यह कहना है, कि भारत-नेपाल सीमा सभी के लिए खुली होने से इस सीमा से होनेवाली तस्करी को रोकना कठिन है ।
Bihar | 8 Chinese camera drones were recovered from the possession of three people during checking by SSB at Nepal border under Kundwa Chainpur PS in East Champaran. All three people were booked & sent to judicial custody. We're probing all angles: SP Naveen Chandra Jha (30.06) pic.twitter.com/ORIDup36ad
— ANI (@ANI) June 30, 2021
Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी
ईश्वरपुर (जिला-सांगली) यात्री वाहनस्थानक पर अपर्याप्त प्लेटफार्म के कारण यात्रियों की असुविधा !
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) – ‘श्री गोगा मढी’ तीर्थस्थल को मनोरंजन केंद्र बनाए जाने का विरोध
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) – ‘श्री गोगा मढी’ तीर्थस्थल को मनोरंजन केंद्र बनाए जाने का विरोध ।
Bahraich Talaq : ससुर द्वारा बलात्कार किए जाने की बात बताते ही पति रेहान द्वारा पत्नी को तलाक !
केरल राज्य परिवहन निगम को महिला को ३५ हजार रुपये क्षतिपूर्ति ( हानिभरपाई ) देनी होगी ! — उपभोक्ता न्यायालय का आदेश