
खार्तूम (सुडान) – अफ्रीका खंड के इस्लामी राष्ट्र सुडान में निर्णय लिया गया है कि इस्लाम का त्याग करना अपराध नहीं माना जाएगा । इससे पूर्व धर्मत्याग करनेवालों को फांसी का दंड देने की व्यवस्था थी । इसके अतिरिक्त गैरमुसलमानों को व्यक्तिगत रूप से मद्य पीने की अनुमति दी गई है; परंतु मुसलमानों पर यह प्रतिबंध लगा हुआ है । लडकियों का खतना करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है । इस्लाम में लडकों की सुंता तथा लडकियों का खतना करने की परंपरा है । सुडान में खतना करने की मात्रा भी अधिक है ।
सुडान के न्यायमंत्री नसरेडीन अब्दुलबारी बोले कि, ‘मानवाधिकारों का उल्लंघन करनेवाले कानून रद्द करने पर सरकार ध्यान दे रही है । इसलिए खतना पर प्रतिबंध लगाया गया है ।’
Arunachal Pradesh Intrusion : चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ कर भूमि हडपी – आदिवासी समुदाय का दावा
पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के ३ आतंकवादियों की संदिग्ध रूप से मौत
बांग्लादेश में पुनः हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियों की तोडफोड ।
बांग्लादेश में धर्मांध मुसलमानों द्वारा एक ही हिन्दू परिवार के चार लोगों की हत्या ।
Germany Grooming Gangs : जर्मनी में भी यूके जैसी ‘ग्रूमिंग गैंग’!
Trump Threatens Iran : … तो ईरान का अस्तित्व ही समाप्त कर देंगे !