|

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) – कोरोना संक्रमण के काल में यहां इसरो के (‘इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन‘का ) पहले उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया । पीएसएलवी- सी ४९’ के द्वारा भारत के ‘इओएस-०२’ रडार इमेजिंग उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया और साथ में अन्य ९ देशों के ९ उपग्रह भी प्रक्षेपित किए गए । भारत का यह रडार मौसम की प्रत्येक ऋतु में पृथ्वी पर दृष्टि रखने में सक्षम है । इस उपग्रह के कारण भारतीय सेना को भी लाभ मिलेगा, साथ ही कृषि, भूगर्भशास्त्र और समुद्रतट पर भी ध्यान रखने में इससे सहायता मिलेगी । इसरो का यह ५१वां अभियान है । इसकी सहायता से बादलों की ओट से भी पृथ्वी के स्पष्ट छायाचित्र खींचे जा सकेंगे ।
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop
Resolution Over Iran War : ईरान के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही रोकने वाला प्रस्ताव अमेरिका की संसद के उच्च सदन में पारित
Indus Water Treaty Crisis : सिंधु जल-वितरण करार को लेकर पाकिस्तान ने कश्मीर सीमा पर ३५ ड्रोन-रोधी यूनिट नियुक्त किए !
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !