मंदिर के बाहर कूडादान में देवताओं की मूर्ति पाए जाने के निषेधार्थ कर रहे थे आंदोलन !

अमृतसर (पंजाब) – यहां पुलिस सुरक्षा होते हुए शिवसेना के नेता सुधीर सूरी पर दिनदहाडे गोलियां चलाकर उनकी हत्या की गई । सूरी यहां के गोपाल मंदिर के बाहर धरना आंदोलन में सम्मिलित हुए थे । इसी समय एक घर की छत से उन पर गोलीबारी की गई; उनके सुरक्षारक्षकों ने गोलीबारी करनेवालों पर गोलीबारी की, परंतु व वहां से पलायन कर गया । पश्चात नाकाबंदी में उसे पकडा गया । उसका नाम संदीप सिंह है । उसके पास से पिस्तौल नियंत्रण में ली गई है । वह जिस गाडी से आया था उस पर खालिस्तान का (खालिस्तान अर्थात पंजाब को स्वतंत्र कर खालिस्तान नामक देश बनाना) स्टिकर लगा पाया गया है । सूरी की हत्या करने का षड्यंत्र विदेश के खालिस्तानियों द्वारा रचा गया था । इस हत्या के पश्चात यहां के हिन्दू संगठनों द्वारा ५ नवंबर को ‘पंजाब बंद’ का आवाहन किया गया है ।
Punjab | Shiv Sena leader Sudhir Suri shot in Amritsar. Police present at the spot, details awaited.
"Shiv Sena leader Sudhir Shri has been shot. We have reached the spot and are still verifying everything. The senior officers will brief you," Police say. pic.twitter.com/otlJ0UXLyL
— ANI (@ANI) November 4, 2022
गोपालमंदिर के बाहर कूडादान में देवताओं की मूर्ति पाए जाने कारण सुधीर सूरी मंदिर प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन कर रहे थे । इस समय उनके समर्थक वहां उपस्थित थे । आंदोलन चालू रहते हुए ही उनकी छाती पर दो गोलियां चलाई गईं । उसके उपरांत तत्काल उन्हें निजी चिकित्सालय ले जाया गया, परंतु वहां उन्हें मृत घोषित किया गया ।
दीपावली के पूर्व ही हत्या का षड्यंत्र उजागर हुआ था !
दीपावली से पूर्व अर्थात २३ अक्तूबर को पंजाब पुलिस का आतंकविरोधी दल तथा अमृतसर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में ४ गुंडों को नियंत्रण में लिया गया । उनकी जांच में उन्होंने सुधीर सूरी की हत्या करने का षड्यंत्र रचे जाने की जानकारी दी थी । इसके लिए उन्होंने सूरी की गतिविधियों की जानकारी भी जुटाकर रखी थी । सूरी की हत्या करने से पूर्व ही इन गुंडों को नियंत्रण में लिया गया था । दीपावली से पूर्व ही उनकी हत्या की जानेवाली थी । तत्पश्चात सूरी को पुलिस सुरक्षा दी गई थी ।
संपादकीय भूमिका
|
तमिलनाडु : गोहत्या करने वालों का समर्थन करने वाले मुस्लिम संगठनों का हिंदुत्वनिष्ठों द्वारा विरोध
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !
धर्मपरिवर्तन करने से जाति नहीं बदलती ।
Jantar Mantar Protest : जंतरमंतर पर चल रहा २३ दिन का अनशन समाप्त ।
Dhruv Rathee : ‘हिन्दुओं के देवता मांस खाते थे तथा मदिरापान करते थे’, ऐसा बोलनेवाले ध्रुव राठी का वीडियो २४ घंटे में हटाएं ।
Only Bengali in Bengal : बंगाल में १ सितम्बर से सभी सरकारी कामकाज बंगाली भाषा में होगा – मुख्यमंत्री