ऑनलाइन ‘नवम अखिल भारतीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन’ के ७वें दिन मान्यवर वक्ताआें के उद़्बोधक विचार !

फोंडा (गोवा) – कोरोना महामारी के लिए यातायात बंदी की अवधि में कर्नाटक में पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों पर पशुवत अत्याचार होने की बात ध्यान में आई । ब्रिटिशों के कार्यकाल में जिस प्रकार आंदोलन करनेवाले नागरिकों पर लाठियों से प्रहार किया जाता था, पुलिसकर्मी लोगों पर उसी प्रकार के अत्याचार कर रहे थे । पुलिस के लाठी प्रहार के कारण लगभग १० लोगों की मृत्यु हुई । हिन्दू विधिज्ञ परिषद ने इसका संज्ञान लिया । मैंने इस प्रकरण में कर्नाटक उच्च न्यायालय में पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जनहित याचिका प्रविष्ट की । इस याचिका के पश्चात बेंगलूरु के पुलिस उपमहानिदेशक ने पुलिसकर्मियों को ‘आप अपनी लाठियों को पुलिस थाने में रखकर काम करें, सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के साथ सभ्यतापूर्ण व्यवहार करते हुए सडक पर ध्वनिवर्धक आदि साधनों का उपयोग कर लोगों से घर में रहने का अनुरोध करें’, इस आशय के निर्देश दिए । कर्नाटक के अधिवक्ता अमृतेश एनपी ने ऑनलाइन ‘नवम अखिल भारतीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन’ के ७ वें दिन के सत्र में यह जानकारी दी । उन्होंने ‘कोरोना महामारी के समय प्रशासनिक स्तर पर जागृति लाने हेतु किए गए न्यायिक संघर्ष’ विषय पर मार्गदर्शन किया ।
नई शिक्षाप्रणाली में भारत का उत्थान करनेवाली शिक्षाप्रणाली अंतर्भूत की जाए !
– सद़्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी, राष्ट्रीय मार्गदर्शक, हिन्दू जनजागृति समिति
अंग्रेजों के आने से पूर्व भारत में ७ लाख गुरुकुल थे । उनमें सभी जातियों के लोगों के शिक्षा ग्रहण करने की व्यवस्था थी । यहां का पूरा समाज शिक्षित था । अंग्रेजों द्वारा की गई आर्थिक लूट के कारण यहां का समाज शिक्षा छोडकर पेट पालने के पीछे लग गया । भारतीय शिक्षाप्रणाली नष्ट करने का काम लॉर्ड मैकाले के काल से आरंभ हुआ । मैकाले ने वर्ष १९२० में इंग्लैंड को भेजे गए ब्योरे में भारतीय पारंपरिक शिक्षाप्रणाली को नष्ट करने का सुझाव दिया था । स्वतंत्रता के पश्चात भारत सरकार को पारंपरिक शिक्षाप्रणाली अपनाना अपेक्षित था; परंतु वैसा न कर अंग्रेजों की शिक्षाप्रणाली को ही आगे बढाने का षड्यंत्र किसका था ? भारत की पारंपरिक शिक्षाप्रणाली, संस्कृति और परंपराआें को नष्ट करने के लिए जवाहरलाल नेहरू उत्तरदायी हैं । नेहरू ने शिक्षा क्षेत्र में वामपंथी विचारधारा को बल दिया । वामपंथियों ने इतिहास में भारत के गौरवशाली तथा स्वतंत्रता के संघर्षमय आंदोलान को स्थान न देकर ‘मार्क्सवादी’, मुगलों और अंग्रेजों का इतिहास पढाया । लेनिन और स्टैलिन के हत्याकांडों के मार्क्सवाद का वास्तविक इतिहास दबाकर वामपंथियों ने समाज के सामने केवल उसके सकारात्मक और मीठे रूप रखे । नेहरू के पश्चात इंदिरा गांधी ने प्रसारमाध्यमों और विश्वविद्यालयों को वामपंथियों के हाथ में सौंपकर उससे भी आगे कदम बढाए । इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता कायम रखने हेतु वामपंथियों को राजाश्रय दिया । वामपंथियों की शिक्षाप्रणाली से उत्पन्न भारतीय युवा पीढी, प्रशासन, न्यायतंत्र और राजकर्ता भारतीय परंपरा को नीचा एवं तुच्छ मानने लगे ।
कांग्रेस और नेहरू गांधी विचारों के समर्थक माने जाते हैं; परंतु गांधी को हिंसक कम्युनिस्टों की विचारधारा कभी भी स्वीकार्य नहीं थी । गांधी ने रामराज्य का समर्थन किया था; परंतु नेहरू ने गांधी के विचारों की हत्या कर भारत में मार्क्सवादी विचारों को आगे बढाया । स्वतंत्रता के पश्चात जनता को अंधेरे में रखकर वामपंथी विचारधारावाली शिक्षाप्रणाली भारत में लागू की गई, जो लोकतंत्र की हत्या थी । इसके लिए कांग्रेस और वामपंथी ही उत्तरदायी हैं । वामपंथी इतिहासकारों का गिरोह बनाकर भारत की संस्कृति और परंपराएं नष्ट की गईं । हाल ही में नई शिक्षाप्रणाली लागू की गई है । इस शिक्षाप्रणाली में वामपंथी विचारधारा के पाप धोकर भारत का उत्थान करनेवाली शिक्षाप्रणाली अंतर्भूत करना आवश्यक है ।
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी का द्रष्टापन !‘संकटकाल आनेवाला है’, सनातन संस्था के संस्थापक परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी विगत ४ – ५ वर्षों से निरंतर ऐसा कहते आए हैं । आजकल कोरोना महामारी के कारण केवल भारत में ही नहीं, अपितु संपूर्ण विश्व में जो स्थिति उत्पन्न हुई है, उसे देखते हुए ‘परात्पर गुरदेवजी ने इस संकटकाल के संदर्भ में हमें पहले ही सूचित कर दिया था’, यह बात हमारे समझ में आ रही है । – अधिवक्ता अमृतेश एनपी |
सर्वत्र फैली भ्रष्ट व्यवस्था बदलने हेतु ‘सुराज्य अभियान’ में सम्मिलित हों !
– श्रीमती अश्विनी कुलकर्णी, समन्वयक, ‘आरोग्य साहाय्य समिति’, गोवा
भारत में आज भी ब्रिटिशकालीन विधियों का उपयोग किया जा रहा है । संपूर्ण देश में वर्तमान में ३.५ करोड से भी अधिक अभियोग लंबित हैं । प्रसारमाध्यमों द्वारा हिन्दूद्वेष फैलाया जा रहा है । प्रतिदिन प्रत्येक नागरिक को भ्रष्ट व्यवस्था का सामना करना पड रहा है । आज के समय में लोकतंत्र के चारों स्तंभों के असफल सिद्ध होने से सर्वत्र फैली भ्रष्ट व्यवस्था बदलने हेतु हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ‘सुराज्य अभियान’ चलाया जा रहा है । ‘महानगरपालिका में चल रहे भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान चलाना’, ‘पेट्रोल, साथ ही अन्नपदार्थों में हो रही मिलावट के विरुद्ध आवाज उठाना’, ‘रोगियों से आर्थिक लूट करनेवाले चिकित्सालयों की शिकायत करना’, ‘चिकित्सालयों में जमा होनेवाले कचरे की व्यवस्था करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग से शिकायत करना’, ‘मास्क खरीद में हो रहे घोटाले उजागर करना’, ‘सरकारी चिकित्सालयों को मिलनेवाली धनराशि में हो रहे भ्रष्टाचार की जानकारी प्राप्त करना’, जिलाधिकारी कार्यालय में ‘डिजिटलाइजेेशन’ के नाम पर अन्य संस्थाआें को दिए जानेवाले ‘टेंडर्स’ में हो रहे भ्रष्टाचार उजागर करना’ आदि माध्यमों से इस अभियान में सहभागी हो सकते हैं ।
Drone Targets IsraeliPM Home : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निजी निवास पर ड्रोन से आक्रमण, प्राणहानि नहीं !
Boycott Bangladesh Campaign : बंगाल के हिंदुओं द्वारा बांग्लादेशी वस्तुओं पर बहिष्कार की मुहिम शुरू !
Thief Returns Stolen Idols : मंदिर से चुराई मूर्ति गुपचुप लौटा कर चोर ने मांगी क्षमा !
Expel Shyam Manav : श्याम मानव समेत महाराष्ट्र अंनिस के लोगों को जादूटोना विरोधी कानून की सरकारी समिति से तुरंत हटाया जाए और समिति को भी भंग किया जाए!
Ranchi Meat Kali Temple : रांची (झारखंड) : नवरात्र की पूर्व संध्या पर काली मंदिर के सामने प्रतिबंधित मांस का एक बोरा मिला !
Shivling In Drain : कांगडा (हिमाचल प्रदेश) स्थित मंदिर में घुसा और शिवलिंग तोड़कर नाले में फेंका !