पाकिस्तान के सिंध प्रांत में तबलीगियों द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के विरोध में हिन्दुओं ने किया विरोध प्रदर्शन
यह है तबलीगी जमातवालों का वास्तविक चेहरा ! भारत में कोरोना के प्रकोप के समय तबलीगियों ने अनेक गंभीर अपराध किए हैं । इसके कारण राष्ट्रप्रेमियों को भारत में इन जमातवालोंपर प्रतिबंध लगाने की मांग करनी चाहिए !

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिन्दुओं के साथ किए जा रहे अत्याचारों के विरुद्ध आंदोलन किया गया । इन हिन्दुओं ने ये आरोप लगाए हैं कि पाकिस्तान में तबलीगी जमातवाले हमपर धर्मांतरण करने के लिए जबरदस्ती कर रहे हैं । धर्मांतरण करना अस्वीकार किए जानेपर हमारा उत्पीडन किया जा रहा है । हमारे घर ध्वस्त किए जा रहे हैं । एक हिन्दू युवक द्वारा धर्मांतरण करना अस्वीकार किए जानेपर उसका अपहरण किया गया ।
१. आजकल सामाजिक माध्यमों से इस आंदोलन के २ वीडियो प्रसारित हो रहे हैं । एक वीडियो में मटियार स्थित नसुरपुर में कुछ महिलाएं और बच्चे फलक लेकर खडे हैं और वे तबलीगी जमात के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करते हुए कह रहे हैं, हम मृत्यु को स्वीकार कर लेंगे; परंतु इस्लाम को कभी स्वीकार नहीं करेंगे ।
२. इस वीडियो में एक प्रदर्शनकारी महिला कह रही है कि उसकी सभी संपत्ति हडप ली गई और घर को गिराया गया । उसके साथ मारपीट भी की गई । तबलीगियों ने उसे यह धमकी दी है कि तुम वापस घर गई, तो तुम्हें इस्लाम को स्वीकार करना पडेगा ।
३. दूसरे वीडियो में एक महिला भूमिपर लेटकर रोते हुए कह रही है कि तबलीगियों ने उसके लडके का अपहरण किया है । वह महिला उनसे उसके लडके को छोड देने की भीख मांग रही है ।
सिंध में प्रतिवर्ष १ सहस्र हिन्दू लडकियों का अपहरण किया जाता है !
अमेरिका के सिंधी फाऊंडेशन के अनुसार सिंध प्रांत में प्रतिवर्ष १२ से २८ वर्ष आयुसमूह की १ सहस्र हिन्दू लडकियां और युवतियों का अपहरण किया जाता है । उनका बलपूर्वक धर्मांतरण किए जाने के पश्चात मुसलमान व्यक्ति के साथ उनका विवाह कर दिया जाता है । (१६.५.२०२०)
Drone Targets IsraeliPM Home : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निजी निवास पर ड्रोन से आक्रमण, प्राणहानि नहीं !
Boycott Bangladesh Campaign : बंगाल के हिंदुओं द्वारा बांग्लादेशी वस्तुओं पर बहिष्कार की मुहिम शुरू !
Thief Returns Stolen Idols : मंदिर से चुराई मूर्ति गुपचुप लौटा कर चोर ने मांगी क्षमा !
Expel Shyam Manav : श्याम मानव समेत महाराष्ट्र अंनिस के लोगों को जादूटोना विरोधी कानून की सरकारी समिति से तुरंत हटाया जाए और समिति को भी भंग किया जाए!
Ranchi Meat Kali Temple : रांची (झारखंड) : नवरात्र की पूर्व संध्या पर काली मंदिर के सामने प्रतिबंधित मांस का एक बोरा मिला !
Shivling In Drain : कांगडा (हिमाचल प्रदेश) स्थित मंदिर में घुसा और शिवलिंग तोड़कर नाले में फेंका !