नई देहली – देश में कोरोना रोगियों की संख्या (दिनांक १९.४.२०२० को) १४ सहस्र ३७८ हो गई है; इनमें ४ सहस्र २९१ रोगी तबलीगी जमात से संबंधित हैं । २३ राज्यों में तबलीगी जमात के ही कारण रोगियों की संख्या बढी है । असम में तबलीगी जमात के कारण कोरोनाग्रस्तों की संख्या ९१ प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में ५९ प्रतिशत तथा देहली में ६३ प्रतिशत बढी, यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पत्रकार सम्मेलन में दी है ।
तबलीगी जमात व रोहिंग्याओं में संबंध के कारण गृहमंत्रालय ने जारी किया आदेश
नई देहली – केंद्रीय गृहमंत्रालय ने एक आदेश जारी कर सभी राज्यों से कहा है कि वे रोहिंग्या मुसलमानों को ढूंढकर उनकी कोरोना-संबंधी जांच कराएं ।
तेलंगाना में निवास करनेवाले रोहिंग्या मुसलमानों ने तबलीगी जमात के मेवात (हरियाणा प्रदेश) में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया था । ये लोग देहली के निजामुद्दीन मरकज में भी सम्मिलित हुए थे । रोहिंग्याओं से संबंधित लोग श्रमविहार और शाहीनबाग भी गए थे । जो लोग इन स्थानों पर गए थे, वे अपनी छावनियों से पलायन कर चुके हैं । (१९.४.२०२०)
Drone Targets IsraeliPM Home : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निजी निवास पर ड्रोन से आक्रमण, प्राणहानि नहीं !
Boycott Bangladesh Campaign : बंगाल के हिंदुओं द्वारा बांग्लादेशी वस्तुओं पर बहिष्कार की मुहिम शुरू !
Thief Returns Stolen Idols : मंदिर से चुराई मूर्ति गुपचुप लौटा कर चोर ने मांगी क्षमा !
Expel Shyam Manav : श्याम मानव समेत महाराष्ट्र अंनिस के लोगों को जादूटोना विरोधी कानून की सरकारी समिति से तुरंत हटाया जाए और समिति को भी भंग किया जाए!
Ranchi Meat Kali Temple : रांची (झारखंड) : नवरात्र की पूर्व संध्या पर काली मंदिर के सामने प्रतिबंधित मांस का एक बोरा मिला !
Shivling In Drain : कांगडा (हिमाचल प्रदेश) स्थित मंदिर में घुसा और शिवलिंग तोड़कर नाले में फेंका !