
चंडीगढ – हरियाणा सरकार राज्य के ४५ से ६० वर्ष आयु के अविवाहितों को निवृत्तिवेतन देने वाली है । जनसंवाद कार्यक्रम में एक ६० वर्षीय अविवाहित वृद्ध की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह निर्णय लिया । जिनकी वार्षिक आय १ लाख ८० सहस्र से कम होगी, उन्हें ही यह वेतन दिया जाएगा । मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा तैयार किए ब्योरे के अनुसार इस योजना का १ लाख २५ सहस्र अविवाहित लोगों को लाभ मिलेगा ।
हरियाणा में कुंवारों की बल्ले-बल्ले, मनोहर लाल खट्टर सरकार देने जा रही पेंशन; जानिए- उम्र सीमा और राशि#haryana #MahoharLalKhattar #Pensionhttps://t.co/UfwDG77rvB
— Hindustan (@Live_Hindustan) July 4, 2023
हरियाणा सरकार एक माह में यह योजना लागू करने की तैयारी में है । योजना लागू होने के उपरांत इस प्रकार वेतन देने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य होगा । इस योजना के द्वारा अविवाहितों को प्रतिमाह २ सहस्र ७५० रुपए निवृत्तिवेतन मिलेगा । वर्तमान में राज्य में वृद्ध, विधवा और विकलांगों को इस प्रकार का निवृत्तिवेतन दिया जा रहा है । अविवाहितों सहित गरीब विधुरों को भी सरकार निवृत्तिवेतन देने का विचार कर रही है ।
Sonia Gandhi INC : (और इनकी सुनिए) “मोदी सरकार आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र का शत्रु’ मानती है ।”
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
(और इनकी सुनिए…) ‘प्रधानमंत्री ने प्रश्नपत्र लीक का उत्तरदायित्व निश्चित ही नहीं किया !’ – कांग्रेस
Dr. Anand Ranganathan : ‘अनशन का अर्थ है अराजकता’, यह डॉ. अम्बेडकर का वक्तव्य, सोनम वांगचूक को करारा तमाचा ।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जब तक त्यागपत्र नहीं दे देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा !
सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त किया !