ध्वनिप्रदूषण के कारण किया जा रहा था विरोध !

मुजफ्फरपुर (बिहार) – भारत और पाकिस्तान के बीच १४ अक्टूबर को हुए क्रिकेट मैच में भारत के जीतने पर यहां की पुरानी गुदरी भाग में रात को पटाखे जलाए गए । इस पर वहां वाद-विवाद हुआ और फिर एक गुट ने दूसरे गुट पर तलवार और पत्थरों से आक्रमण किया । इसमें शुभम् नामक युवक की उंगलिया कट गईं ।
एक गुट ने कहा, ‘‘पटाखे जलाने से इस भाग में बीमार लोग औैर बच्चे अधिक होने से उन्हें कष्ट होता है । इसलिए यहां पटाखे न जलाएं ।’’ इस पर वाद-विवाद होने लगा और यह घटना हुई । घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने पर आक्रमणकारी भाग गए । पुलिस ने यहां पुलिस बंदोबस्त रखा है । इसके साथ ही शांति समिति की बैठक भी आयोजित की है ।
भारत-पाकिस्तान के मैच के उपरान्त मिठनपुरा थाना अंतर्गत गुदरी में हर्ष में पटाखा फोड़ने के क्रम में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ।
थाना की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों के विवाद को शांत कराया गया।— Muzaffarpur Police (@MuzaffarpurPol3) October 14, 2023
संपादकीय भूमिकाध्वनिप्रदूषण करनेवालों पर कार्रवाई होनी ही चाहिए; परंतु उसके नाम पर होनेवाला हिंसाचार अनुचित है ! ऐसों पर कार्रवाई होनी ही चाहिए ! |
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
(और इनकी सुनिए…) ‘प्रधानमंत्री ने प्रश्नपत्र लीक का उत्तरदायित्व निश्चित ही नहीं किया !’ – कांग्रेस
Dr. Anand Ranganathan : ‘अनशन का अर्थ है अराजकता’, यह डॉ. अम्बेडकर का वक्तव्य, सोनम वांगचूक को करारा तमाचा ।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जब तक त्यागपत्र नहीं दे देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा !
सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त किया !
हमने सरकार के समक्ष रखीं ३ मांगें !