१० अक्टूबर तक अधिकारियों के वापस न जाने पर उन्हें दी जाने वाली सहूलियतें बंद होंगी !

नई देहली – भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर की हत्या से चालू हुआ विवाद अब और एक कदम आगे गया है । भारत ने कनाडा को उसके ४१ राजनीतिक अधिकारियों को वापस बुलाने के लिए कहा है । इसके लिए १० अक्टूबर तक की समय सीमा दी गई है । ‘इसके उपरांत भी जो अधिकारी भारत से वापस नहीं जाएंगे, उन्हें भारत की ओर से दी जाने वाली सहूलियतें और अन्य लाभ बंद किए जाएंगे’, ऐसा भारत की ओर से कहा गया है । वर्तमान में भारत में कनाडा के ६२ राजनीतिक अधिकारी काम कर रहे हैं ।
निज्जर मामले में और सख्त हुआ भारत, कनाडा से 41 राजनयिकों को वापस बुलाने का लिया फैसला#IndiaCanadaRow #IndiaCanadaTension #Bharat https://t.co/i8sVgMUs6O
— Dainik Jagran (@JagranNews) October 3, 2023
निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा ने भारत पर आरोप लगाते हुए कनाडा में भारतीय अधिकारी प्रमोद राय को कनाडा छोडकर जाने के लिए कहा था । इसके उपरांत भारत ने भी कनाडा के अधिकारी को देश छोडकर जाने के लिए कहा था । उस समय भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था, ‘हम कनाडा को स्पष्ट रूप से बता रहे हैं कि, दोनों देशों में राजनैतिकों की संख्या समान होनी चाहिए । विएना समझौते के अनुसार यह आवश्यक है ।’ इसके उपरांत भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवा भी बंद की ।
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जब तक त्यागपत्र नहीं दे देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा !
सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त किया !
हमने सरकार के समक्ष रखीं ३ मांगें !
अमेरिका ने भारत पर लगाया १० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”