वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – ‘‘हमारे लिए धर्म एवं राष्ट्र अलग नहीं हैं । धर्म के सभी मंत्र केवल राष्ट्र के कल्याण के लिए ही नहीं हैं; अपितु समस्त विश्व के कल्याण के लिए भी हैं । हिन्दू राष्ट्र की स्थापना से राष्ट्र के साथ विश्व का भी कल्याण होगा । आज समस्त विश्व संस्कृति, आध्यात्मिक ज्ञान एवं विश्व शांति के लिए सनातन हिन्दू धर्म की ओर आशा की दृष्टि गडाकर बैठा है । इसलिए हम सभी को हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार प्रयास करने आवश्यक हैं ।’’ हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु नीलेश सिंंगबाळजी ने यह मार्गदर्शन किया । हिन्दू जनजागृति समिति की द्विदशक-पूर्ति के अवसर पर यहां शिवपुर के अष्टभुजा मंदिर के प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, उसमें मार्गदर्शन करते हुए वे ऐसा बोल रहे थे ।
वाराणसी में हिन्दू जनजागृति समिति की द्विदशक-पूर्ति वर्षगांठ का आयोजन

इस अवसर पर सद्गुरु सिंगबाळजी ने ‘हलाल जिहाद’ विषय पर भी उपस्थित धर्मप्रेमियों का उद्बोधन किया । इस अवसर पर सनातन संस्था द्वारा श्रीमती प्राची जुवेकर ने कहा, ‘‘जिस व्यक्ति का आत्मबल जागृत होता है, वह परिणामकारक पद्धति से धर्मप्रचार कर सकता है । अतः सभी को धर्माचरण एवं साधना करनी चाहिए ।’’ धर्मप्रेमी अधिवक्ता कमलेशचंद्र त्रिपाठी ने ‘हिन्दू राष्ट्र की आवश्यकता एवं उसके लिए किए जानेवाले प्रयास’ के विषय में मार्गदर्शन किया । श्री. संजय सिंह ने समिति के कार्य का परिचय दिया । कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी धर्मप्रेमियों ने हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए अखंड कार्यरत रहने की प्रतिज्ञा ली ।
अश्लीलता को बढानेवाले ‘स्टैंडअप कॉमेडी’ कार्यक्रमों के लिए सेंसर बोर्ड की पूर्वानुमति लेना अनिवार्य बनाएं ।
Telegram Blocked : ‘नीट’ परीक्षा की पृष्ठभूमि पर भारत में टेलीग्राम पर प्रतिबंध ।
देश के महत्त्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से आक्रमण की आशंका : सरकार की ओर से अति सतर्कता की चेतावनी
Bhagwant Mann : ‘अकाल तख्त’ ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान को ‘गुरु-द्रोही’ घोषित किया !
FSSAI Notice : खाद्य पदार्थों की बिक्री हेतु भ्रामक दावे : ८ संस्थानों को नोटिस
Ayush Malik Conversion : भागे हुए आरोपी तौफिक को बंदी बनाया ।