ISRO Aditya L1 : आदित्य एल1 ने सूर्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भेजना किया आरंभ !

बेंगलुरु (कर्नाटक) – सूर्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी इकट्ठा करने के लिए भारत का ‘आदित्य-एल1’ अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है। इसके दोनों ‘पेलोड’ यानी यंत्र सूर्य के बारे में संतोषजनक जानकारी भेज रहे हैं।

१. इन उपकरणों के नाम ‘सोलर विंड आयन स्पेक्ट्रोमीटर’ (स्विस) और ‘सुप्राथर्मल एंड एनर्जेटिक पार्टिकल स्पेक्ट्रोमीटर’ (STEPS) हैं। इन उपकरणों ने ‘सौर पवन आयनों’ के साथ-साथ ‘प्रोटॉन’ और ‘अल्फा कणों’ को सफलतापूर्वक मापा है।

२.  इसरो ने कहा कि इस जानकारी से हमें सौर तूफानों के बारे में प्रचुर जानकारी प्राप्त हुई है । इससे हमें सौर तूफानों के पीछे के कारणों और पृथ्वी पर उनके प्रभाव के बारे में जानकारी मिलेगी। इससे अंतरिक्ष के मौसम के बारे में भी काफी जानकारी मिल सकेगी।

३.  सूर्य और पृथ्वी के बीच का अंतर १५ करोड़ कि.मी. है और ‘आदित्य एल1’ उपग्रह इस अंतर का केवल १  प्रतिशत ही यात्रा करेगा। इसरो ने कहा, सूर्य के संदर्भ में जो जानकारी पृथ्वी से प्राप्त नहीं की जा सकती, वह इस उपग्रह के माध्यम से उपलब्ध होगी। यह जानकारी अन्य सितारों, आकाशगंगाओं और खगोल विज्ञान के विभिन्न रहस्यों और नियमों को समझने में सहायता करेगी।