भारत का राष्ट्रीय ध्वज जलाया !

वैंकूवर (कनाडा) – खालिस्तानियों ने २५ सितंबर को कनाडा में २ स्थानों पर भारत के विरुद्ध प्रदर्शन किया । इस अवसर पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी जलाया गया । इन प्रदर्शनों का आयोजन खालिस्तानी आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने किया था ।
High security outside Indian Missions in Canada ahead of pro-Khalistan protests@AneeshaMathur joins us live from Toronto, Canada
Full show: https://t.co/RA8iHGWAbN#CanadaIndiaRelations #Canada #IndiaFirst | @gauravcsawant pic.twitter.com/SLRUBhAt1G
— IndiaToday (@IndiaToday) September 25, 2023
१. वैंकूवर में भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तानियों ने विरोध प्रदर्शन किया । उनके द्वारा भारत विरोधी घोषणाएं की गईं । साथ ही भारत का राष्ट्रीय ध्वज भी फाड डाला गया ।
२. ओटावा में भारतीय दूतावास के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया गया । उस समय केवल ३० सिखों ने भाग लिया । इससे विदित होता है कि पूर्व की तुलना में खालिस्तानियों की संख्या अल्प हो रही है ।
भारत ‘ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया’ कार्ड निरस्त करने की तैयारी में !

भारत ने भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन कर रहे खालिस्तानियों की पहचान करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है । इसके उपरांत भारत सरकार इन सभी प्रदर्शनकारियों का ‘ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया’ कार्ड निरस्त कर देगी । यह कार्ड विदेश में बसे भारतीयों को दोहरी नागरिकता प्रदान करता है । यदि ये कार्ड निरस्त हो गए तो कनाडा में बसे खालिस्तानी भारत नहीं लौट पाएंगे । इसी डर से वे खुलकर सामने आने से बच रहे हैं ।
(और इनकी सुनिए…) ‘प्रधानमंत्री ने प्रश्नपत्र लीक का उत्तरदायित्व निश्चित ही नहीं किया !’ – कांग्रेस
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित
अमेरिका ने भारत पर लगाया १० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”
शिक्षा सचिव का स्थानांतरण– पेपर लीक की घटनाएं रोकने हेतु नया कानून भी बनाएंगे ।
PM Modi Fast-Track Courts : पेपर लीक की घटनाओं के लिए तीव्रगति न्यायालय गठित करेंगे !