
जबलपुर (मध्य प्रदेश) में प्रशासन को ज्ञापन प्रस्तुत
जबलपुर (मध्य प्रदेश) – अमेजन प्राइम पर दिखाई जानेवाली तांडव वेब सीरीज मेंं हिन्दुओं के देवी-देवताओं का अनादर कर उनकी धर्मभावनाओं को आहत किया गया है एवं जातीय द्वेष फैलाया गया है । इसलिए इस सीरीज पर तत्काल प्रतिबंध लगाने,उसमें अपराधी सिद्ध हुए कलाकारों पर कार्यवाही करने एवं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में होनेवाली राष्ट्रध्वज की अवमानना रोकने हेतु प्रशासन को उचित कदम उठाने के लिए हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से यहां के जिलाधिकारी कर्मवीर शर्मा के नाम उपविभागीय अधिकारी श्रीमती दिव्या अवस्थी को एक ज्ञापन दिया गया । इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के श्री.अनिल गणोरकर, श्रीमती अर्चना गणोरकर, श्रीमती संजना गणोरकर एवं धर्मप्रेमी श्री. राजेंद्र कोष्टा उपस्थित थे ।
| कतरास (झारखंड) – यहां के श्री.दीपक केशरी ने ऑनलाइन एफआईआर के माध्यम से अपना विरोध निवेदित किया । श्री.दीपक केशरी हिन्दू धर्म को बदनाम करनेवाले इस प्रकार के वेब सीरीज के ऊपर नियमित रूप से अपना धर्मकर्तव्य निभाते हुए शिकायत करते हैं । |
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आश्वासनों की पूर्ति में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल करेगा ‘सॉफ्टवेयर’ का निर्माण !
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब