
चेन्नई – श्रीलंका में भारतीय मछुआरों को छुडाने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने केंद्रीय विदेशमंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा है । उन्होंने जयशंकर को इस प्रकरण में त्वरित हस्तक्षेप करने की विनती की है । तमिलनाडु में रामेश्वरम के मछुआरा संगठन ने श्रीलंका नौसेना द्वारा पकड़े गए रामेश्वरम के मछुआरों को तथा अधिकार में ली गई उनकी नौकाओं को तत्काल छुडाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हडताल की है । ‘तमिलनाडु मछुआरा कल्याण संगठन’ के राज्य मुख्यसचिव एन.जे. बोस ने बताया कि, १४ अक्टूबर के दिन श्रीलंका की नौसेना ने रामेश्वरम से २७ मछुआरों सहित उनकी ५ नौकाएं बंदी बना ली हैं ।
Chief Minister MK Stalin writes to External Affairs Minister Dr S Jaishankar requesting to secure the release of detained Tamil Nadu fishermen and their fishing boats pic.twitter.com/JpzDCkzz8X
— ANI (@ANI) October 16, 2023
मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को बंधक बनाने और उनकी नौकाएं जब्त करने की घटनाएं बार-बार हो रही हैं । स्टालिन ने उनके पत्र में विदेशमंत्री से विनती की है कि उन्हें इस प्रकरण पर उपाय निकालने के लिए श्रीलंका के विदेशमंत्री से चर्चा करनी चाहिए।
पिछले १२ वर्षों में स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए सस्ती तथा सहज उपलब्ध हो, इसके लिए महत्वपूर्ण कार्य । – PM Modi
हमारी स्वतंत्र विदेशनीति नहीं है, परंतु संवाद के मार्ग खुले रखे जाएं ।- RSS Chief Mohan Bhagwat
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
बांग्लादेश में कट्टरपंथियों के दबाव में आकर ‘सनातन धर्म संकुल’ का निर्माण कार्य रुका !
India Nuclear Weapon : भारत के पास अनुमान से बहुत अधिक परमाणु हथियार हो सकते हैं – पाकिस्तान
भारत के शस्त्रों द्वारा यूरोप पर कभी भी आक्रमण नहीं हुआ; परंतु यूरोप ऐसे देशों को शस्त्र बेचता है, जिनके द्वारा भारत पर आक्रमण होते हैं ! : External Affairs Minister Jaishankar