
न्यूयॉर्क (अमेरिका) – यहां दीपावली के उपलक्ष्य में सरकारी विद्यालयों में अगले वर्ष से अवकाश रहेगा, ऐसी घोषणा न्यूयॉर्क के महापौर एरिक एडम्स ने की है । विधानसभा सदस्य जेनिफर राजकुमार ने दीपावली को त्योहार के रुप में मान्यता दिए जाने का विधेयक प्रस्तुत किया था । इसका महापौर एडम्स और न्यूयॉर्क शहर विद्यालयों के अध्यक्ष डेविड बैंक्स ने समर्थन किया था । जून माह में प्रतिवर्ष वर्धापन दिन के उपलक्ष्य में मिलने वाले अवकाश को रद्द कर दीपावली का अवकाश दिया जाएगा ।
Diwali, the Hindu celebration known as the “Festival of Lights,” will be a public school holiday in NYC starting next year. https://t.co/twSksq1wtY
— CNN (@CNN) October 20, 2022
१. महापौर एडम्स ने कहा कि, दीपावली के उपलक्ष्य में हम बच्चों को प्रोत्साहित करने वाले हैं । इस पर हम चर्चा कर बच्चों को बताएंगे कि, जिस प्रकार दीपावली में दिए लगाकर प्रकाश फैलाया जाता है, वैसा अपने अंदर भी प्रकाश निर्माण कर अंधकार दूर करना चाहिए ।
२. इस पृष्ठभूमि पर न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्यायर में दीपावली का त्योहार मनाना चालू हुआ है । दूसरी ओर अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने २१ अक्टूबर के दिन उनके निवास स्थान पर दीपावली मनाई थी ।
Bullet Train Project : बुलेट ट्रेन परियोजना में विलंब के लिए भारतीय मंत्री का व्यवहार उत्तरदायी
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Teesta River Project : बांग्लादेश ने भारत के बजाय चीन को दिया ९ हजार करोड रुपये का तीस्ता नदी परियोजना ।
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क