श्रीलंका के नवनियुक्त पर्यटन दूत और पूर्व क्रिकेट खिलाडी सनथ जयसूर्या का आश्वासन

कोलंबो (श्रीलंका) – हम भारतीय पर्यटकों के लिए सामायण से संबंधित स्थलों के पर्यटन को प्रोत्साहन देने पर जोर देने वाले हैं, ऐसा विधान श्रीलंका के नवनियुक्त पर्यटन दूत और पूर्व क्रिकेट खिलाडी सनथ जयसूर्या ने किया । श्रीलंका में रामायण से संबंधित ५२ पर्यटन स्थल हैं । वर्तमान में श्रीलंका आर्थिक संकट का सामना कर रहा है । अर्थव्यवस्था को बढावा देने के लिए श्रीलंका पर्यटन पर जोर देना चाहता है । इस संबंध में जयसूर्या ने भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले से भेंट की ।
Special thank you to His excellency Gopal Baglay for graciously agreeing to see me. We will concentrate on promoting the Ramayana trail to Indian tourist. @IndiainSL https://t.co/gqsXHBO0Fs
— Sanath Jayasuriya (@Sanath07) August 9, 2022
भारतीय उच्चायुक्तालय ने ट्वीट कर कहा कि सनथ जयसूर्या ने उच्चायुक्तों से भेंट की । इस समय भारत और श्रीलंकावासियों का संबंध दृढ करने पर और श्रीलंका की अर्थव्यवस्था सुधारने के एक भाग के रुप में पर्यटन को बढावा देने पर चर्चा हुई ।
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !