दिल्ली में प्रदर्शनकारी किसान नेताओं की हत्या की साजिश रची गई है ! यह दावा एक संदिग्ध आरोपी ने किया
|

नई दिल्ली : पिछले दो महीने से चल रहे किसान आंदोलन में चार किसान नेताओं की हत्या के प्रयास के मामले में एक संदिग्ध को २२ जनवरी की रात को गिरफ्तार किया गया था । संदिग्ध का एक वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब सरकार के विरुद्ध किसानों की कडी प्रतिक्रिया और आंदोलन की संभावना है, जिसमें वह दावा करते हुए दिखाई दे रहा है कि, ” किसानों ने ही मुझे यह कहने के लिए विवश किया कि, ‘मैं उन्हें मारने आया था’ ।”
१. २६ जनवरी को किसानों द्वारा एक ट्रैक्टर मोर्चे का आयोजन किया जाएगा । संदिग्ध ने कहा है कि, ‘इस प्रदर्शन को बाधित करने के लिए किसान नेताओं की हत्या की साजिश रची गई है ।’ इस संदिग्ध का नाम योगश है । वह इस नए वीडियो में कह रहा है, ‘मैं जो कह रहा हूं, वह बोलने के लिए किसानों ने मुझे कहा है ।’ इस वीडियो की सत्यता का सत्यापन नहीं किया गया है ।
२. यह बताते हुए कि कैसे साजिश रची गई, योगेश ने कहा कि, ‘हमारे दो समूह यह करने के लिए बनाए गए थे । हम १९ जनवरी से प्रदर्शन स्थल पर हैं । मुझे यह पता लगाने का काम दिया गया था कि “क्या किसान अपने साथ हथियार रखते हैं ?” इन किसानों को २६ जनवरी को रोका जाएगा । फिर भी किसान नहीं रुके तो उन पर गोलीबारी करने का आदेश दिया गया था । दूसरी ओर, १० लोगों का एक समूह है जो किसानों के मोर्चे में सम्मिलित होगा और पीछे से गोलीबारी करेगा, ताकि प्रदर्शनकारी दहशत में बिखर जाएं । उसी के साथ उन ४ लोगों को गोली मारने की योजना है, जो उस समय व्यास पीठ पर होंगे । उन्हें उनके छायाचित्र दिए गए थे । हमें जिसने यह बताया वह पुलिस है, उसका नाम प्रदीप सिंह है । वह राई थाने में कार्यरत है । वह हमेशा अपने चेहरे को ढककर ही हम से मिलने आता था ।
#WATCH | Delhi: Farmers at Singhu border present a person who alleges a plot to shoot four farmer leaders and cause disruption; says there were plans to cause disruption during farmers' tractor march on Jan 26. pic.twitter.com/FJzikKw2Va
— ANI (@ANI) January 22, 2021
POK Protests : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पाकिस्तान का भाग नहीं है और यदि दमन बंद नहीं हुआ, तो हम भारत के साथ चले जाएंगे !
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आश्वासनों की पूर्ति में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल करेगा ‘सॉफ्टवेयर’ का निर्माण !