
नई देहली – देश की गतिमान और आरामदायक यात्रा के लिए पहचानी जानेवाली ‘वन्दे भारत एक्सप्रेस’ में अब स्लीपर कोच भी लगनेवाले हैं । अभी तक देश के विविध भागों में चलनेवाली ३३ वन्दे भारत रेलगडियों में केवल बैठकर ही यात्रा करने की सुविधा है । रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि ‘वन्दे भारत एक्सप्रेस’ में अब सोकर भी यात्रा करना संभव होगा । उन्होंने बताया कि इस गाडी के ‘स्लीपर कोच’ राजधानी एक्स्प्रेस जैसी ‘प्रीमियम गाडी’ की तुलना में अत्यंत विशेष और आकर्षक होंगे ।
Concept train – Vande Bharat (sleeper version)
Coming soon… early 2024 pic.twitter.com/OPuGzB4pAk
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) October 3, 2023
वर्तमान में भारत में ३३ वन्दे भारत रेलगाडियां चल रही हैं । बैठने की सुविधा से युक्त कुल ७५ वन्दे भारत गाडियां चलाई जानेवाली हैं । इसके उपरांत इन गाडियों का उत्पादन बंद होगा । सरकार ने ‘वन्दे भारत मेट्रो’ की भी तैयारी की है । इस गाडी का डिजाईन इस वर्ष दिसंबर तक बनेगा । वन्दे मेट्रो में १२ डिब्बे होंगे ।
CJP Protest Ended : कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन समाप्त
NEET Paper Leak : आपकी वजह से देश की अपकीर्ति (बदनामी) हुई, करोडों रुपयों का नुकसान हुआ !
न्यायालय २४ घंटे चलने वाला कोई मनोरंजन चैनल नहीं है ! — Supreme Court
Dharmendra Pradhan Resigned : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अंततः दिया त्यागपत्र !
Sonia Gandhi INC : (और इनकी सुनिए) “मोदी सरकार आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र का शत्रु’ मानती है ।”
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।