श्रीमद्भागवत गीता एवं नाट्यशास्त्र को यूनेस्को की विश्व स्मृति सूची में सम्मिलित किया गया 

(यूनेस्को का अर्थ है यूनाइटेड नेशन्स एजुकेशनल साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गनाइजेशन – संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन)

नई दिल्ली – यूनेस्को की विश्व स्मृति सूची में श्रीमद्भागवत गीता एवं नाट्यशास्त्र को सम्मिलित किया गया है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह हमारी कालातीत विद्वत्ता एवं समृद्ध संस्कृति को मिली हुई वैश्विक मान्यता है। गीता और नाट्यशास्त्र ने कई शतकों से संस्कृति और चेतना का संरक्षण किया है। उनकी अंतर्दृष्टि विश्व को निरंतर प्रेरणा देती रहेगी।